बाली के बारला हनुमान मंदीर में ध्वजा कार्यक्रम: ग्रामीणों ने शांति व्यवस्था के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की

बाली – स्थित प्राचीन बारला हनुमान मंदीर में अक्षय तृतीया पर आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम के लिए ग्रामीणों ने प्रशासन ने पुलिस सुरक्षा की मांग की हैं। सनातन धर्म मंडल अध्यक्ष अजयपाल सिंह जोधा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी दिनेश विन्श्रोई का इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि परंपरा के तहत हर वर्ष अक्षय तृतीया पर कंसारा भाटी परिवार द्वारा मंदीर में ध्वजा चढाई जाती हैं। पूजा – पाठ के बाद प्रसाद वितरण भी किया जाता हैं। इस वर्ष यह कार्यक्रम 19 अप्रैल 2026 का सुबह – 8 से 9 बजे के बीच आयोजित होना प्रस्तावित हैं।

हालांकि ग्रामीणों में आशंका जताई हैं। कि कुछ लोग इस कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं । जिससे शांति भंग होने की संभावना हैं। इसी आशंका को देखते हुए ग्रामवासियों ने प्रशासन से कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया हैं। ज्ञापन में प्रशासन से अपील की गई है। कि इस धार्मिक परंपरा को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।














