माजीसा मंदिर जसोल: मन्नत मांगने पर पूरी होती हैं मुरादें, हर समय उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब

न्यूज़ रिपोर्टर: डीके देवासी
बालोतरा जिले के उपखंड जसोल क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध माँ माजीसा मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र बना हुआ है। मान्यता है कि यहाँ सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है। यही कारण है कि मंदिर में दिन-रात श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रहती है और 24 घंटे माँ माजीसा के दर्शन होते हैं।
जसोल में यह विश्वास गहराई से जुड़ा है कि माँ माजीसा कण-कण में विराजमान हैं। मंदिर में माँ के कई स्वरूपों के दर्शन होते हैं। व्रत रखने वाली महिलाएं और युवतियां बड़ी संख्या में यहाँ दर्शन के लिए पहुंचती हैं। रात्रिकालीन दर्शन की विशेष परंपरा के कारण भी हर दिन श्रद्धालुओं का सैलाब देखने को मिलता है।
न्यूज़ रिपोर्टर डीके देवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर में दर्शन करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति, कन्याओं को उत्तम वर, और महिलाओं द्वारा पति की लंबी उम्र की कामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है। विशेष रूप से विवाह और संतान प्राप्ति में आ रही बाधाएं यहाँ दूर होती हैं, साथ ही सभी प्रकार के कष्ट समाप्त होने का विश्वास श्रद्धालु रखते हैं।
हाल ही में पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामाराम देवासी कोठार, लक्ष्मण देवासी बेड़ा, डीके देवासी, चंदन देवासी कोठार सहित उनके परिवारजनों ने माँ माजीसा के दर्शन किए। इन दिनों मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई है और दूर-दराज़ से लोग दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं।
श्रद्धालुओं का कहना है कि इच्छा पूरी होने पर वे पुनः मंदिर में दर्शन के लिए लौटते हैं, जिससे माँ माजीसा की महिमा और आस्था और भी प्रबल होती जा रही है।













