Short News

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाली में करियर मेले का आयोजन

बाली। शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार के आदेशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाली में 10 फरवरी को करियर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य श्रवणसिंह राजपुरोहित के निर्देशन में हुआ।

IMG 20250210 WA0081

मेले के अंतर्गत करियर प्रदर्शनी, करियर विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, अनुप्रति योजना की जानकारी एवं करियर पोर्टल का परिचय जैसी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। करियर मार्गदर्शन हेतु करियर काउंसलर अशोक चौधरी ने विभिन्न करियर विकल्पों पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को उचित दिशा प्रदान की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नवीन जोलिया, प्रवीण वैष्णव, दिलीप मीणा, लक्ष्मण परमार, संगीता वैष्णव, हेमेंद्र सिंह, नरपत सिंह राजपुरोहित एवं इंटर्न स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button