News

सेवा शिविर में जनता की बढ़ती रुचि, नगर पालिका रानी कर रही है जनकल्याण के नए प्रयास

संवाददाता भरत जीनगर रानी स्टेशन। नगर पालिका परिसर रानी में चल रहे शहरी सेवा शिविर में आज भी बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लेकर विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर का संचालन नगर पालिका अध्यक्ष भरत कुमार राठौड़ और उपाध्यक्ष डालचंद मेवाड़ा नेता प्रतिपक्ष मोहमद इलियास चढ़वा उपखंड अधिकारी शिवा जोशी अधिशाषी अधिकारी सुदर्शन जांगू के मार्गदर्शन में किया जा रहा है नगर पालिका अध्यक्ष भरत कुमार राठौड़ उपाध्यक्ष डालचंद मेवाड़ा पार्षद इलियास चढ़वा घीसूलाल चौधरी मीठालाल बंजारा मोहम्मद अकरम सीता देवी बंजारा भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष जयंतिलाल वैष्णव मौजूद रहे।

IMG 20251006 WA0090

आज के शिविर में 69-A पट्टा वितरण हेतु 3 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 1 फाइल का निस्तारण भी हुआ।

Related Articles

90-A कृषि भूमि में 2 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 1फाइल का निस्तारण किया गया साथ ही पेंशन स्वीकृति जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था स्ट्रीट लाइट मरम्मत नालियों की सफाई पीएम आवास योजना उज्ज्वला योजना एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कार्य भी संपन्न किए गए

नगर पालिका प्रशासन की अपील

नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाएँ और सरकारी योजनाओं व सेवाओं से सीधे लाभान्वित हों।

IMG 20251006 WA0089

अगले शिविर 07-10-2025 दिनांक 08- 10-2025 को वार्ड संख्या 13 व 14 के लिए आयोजित किए जाएँगे।

प्रशासन ने आमजन से अनुरोध किया है कि वे समय पर पहुँचकर अपने लंबित कार्य निपटाएँ।

इस अवसर पर नगर पालिका कनिष्ठ अभियन्ता कृष्ण मुरारी शर्मा शिविर प्रभारी धन्नाराम चौधरी गोपाल सिंह परिहार बाबूलाल कुमावत जितेंद्र कुमार रतनलाल, सुनील खीचड़ कांतिलाल निजामुद्दीन फिरोज खान मनीष कुमार मोनू कांत मुकेश दत्ता जगन्नाथ तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे और शिविर की व्यवस्थाओं को सफल बनाने में सहयोग किया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button