NewsPolitics

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुरेन्द्र सिंह बारवा पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की प्रदेश बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर किया मंथन

जयपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की प्रदेश कमेटी की बैठक पिंक सिटी प्रेस क्लब के सभागार में प्रदेश संयोजक प्रकाश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पंवार के समर्थन में सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित कर उनके प्रति राजस्थान ईकाई के सदस्यों ने विश्वास जताया।

WhatsApp Image 2023 08 31 at 10.37.20 AMप्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की आयोजित बैठक में उप संयोजक मोहम्मद अजमल खान , प्रदेश युवा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शहजाद समीर खान मौजूद थे। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि आयोजित बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के साथ प्रदेश की बीस सीटों पर गठबंधन करने, प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करने प्रदेश में सदस्यता अभियान को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश संयोजक प्रकाश जोशी ने कहा कि एनसीपी पार्टी में योग्य एंव अनुभवी लोगों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा जायेगा। एनसीपी की बैठक में प्रदेश उप संयोजक मोहम्मद अजमल खान ने कहा कि पार्टी के वफादार सदस्यों को प्रदेश कार्यकारिणी में जोड़कर नई जिम्मेदारी दी जायेगी। बैठक में सर्व सहमति से बाली जिला पाली के सुरेन्द्रसिंह बारवा (राजपुरोहित) पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए व जालोर निवासी मुकेश सुंदेशा को भी प्रदेश उपाध्यक्ष व पाली के बारवा निवासी सुरेन्द्रसिंह बारवा को प्रदेश उपाध्यक्ष व उदयपुर संभाग के प्रभारी के पद पर मनोनीत किया है। प्रदेश स्तरीय बैठकर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व युवा अध्यक्ष शेर खान हुसैन, प्रदेश महासचिव एडवोकेट रुधाराम, जोधपुर जिलाध्यक्ष सुनील दत्त व्यास, प्रदेश सचिव सत्येन्द्र व्यास, शहजाद खान जयपुर,जैसलमेर जिलाध्यक्ष अमृत मेघवाल, प्रदेश नेता राजेश मल्होत्रा ने बैठक को सम्बोधित कर पार्टी की एकजुटता की बात कही। बैठक में बड़ी संख्या में प्रदेश के कई जिलों के जिलाध्यक्ष एंव कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे। बैठक का संचालन प्रदेश प्रवक्ता शत्रुजय शर्मा ने किया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
09:48