विद्यालय में शिक्षकों की कमी से शिक्षा व्यवस्था चरमराई | रघुनाथपुरा स्कूल न्यूज़

विद्यालय में शिक्षकों की कमी व अनियमित उपस्थिति से शिक्षा व्यवस्था चरमराई
– परमेश्वर दमामी
-
कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर रतन जणवा की जिलाध्यक्ष से अहम बैठकJanuary 14, 2026
-
मांडल नगर पूर्वी भाग में 8 फरवरी 2026 को विराट हिंदू सम्मेलनFebruary 6, 2026
-
तालाब मे डूबने से युवक की मौत,घर में मचा कोहरामNovember 20, 2025
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रघुनाथपुरा में शिक्षकों की भारी कमी एवं उनकी अनियमित उपस्थिति के चलते शैक्षिक व्यवस्था गंभीर संकट से जूझ रही है। इसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है, जिससे उनके भविष्य पर खतरा मंडराने लगा है।
ग्रामीण एकलिंगपुरा व रघुनाथपुरा के अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि विद्यालय में कुल 16 शिक्षक पद स्वीकृत हैं, लेकिन अधिकांश पद रिक्त पड़े हुए हैं। इसके कारण कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, विशेषकर कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थी सबसे अधिक परेशान हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि उपलब्ध शिक्षकों की नियमित उपस्थिति भी नहीं हो रही। कई शिक्षक समय पर विद्यालय नहीं पहुंचते या बिना सूचना अनुपस्थित रहते हैं, जिससे कक्षाएं नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं। परिणामस्वरूप पाठ्यक्रम समय पर पूरा नहीं हो रहा और विद्यार्थियों का मनोबल गिरता जा रहा है।
- विद्यालय में सभी स्वीकृत पदों पर शीघ्र शिक्षक नियुक्त किए जाएं।
- शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु सख्त दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
- शैक्षणिक अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो सकता है।
इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद युवा संस्थान, बरण के अध्यक्ष सीएस राजू जाट सहित शंकर लाल पोषक, मिठू लाल गुर्जर, उदय कुमावत, रामकिशन वैष्णव, शंकर लाल गाडरी, गोपाल ओड, ओम प्रकाश गुर्जर, महेंद्र, नारायण, कन्हैया, बाबूलाल, परमेश्वर, श्याम सुखदेव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।














