एकता की राह पर सेन युवा एकता मंच का प्रदेश स्तर पर हुआ विस्तार

हजारों युवाओं की उपस्थिति में ऐतिहासिक 3 दिवसीय गरबा महोत्सव होटल हर्ष पैलेस में संपन्न हुआ
- भीलवाड़ा
सेन युवा एकता मंच के मीडिया प्रवक्ता दिनेश सेन उपरेड़ा ने बताया कि समस्त सेन समाज के हजारों युवा वर्ग ने सेन युवा एकता मंच के बैनर तले गरबा की मधुर ध्वनि और थिरकते कदमों से वातावरण को खास बना दिया, जिसने दर्शकों और प्रतिभागियों दोनों को मंत्रमुग्ध कर दिया इस दौरान युवा वर्ग से लेकर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए।
एकता और सौहार्द का संदेश दिया कार्यक्रम के तीसरे दिन विशाल 271 कन्या भोज और पूजन “अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस” नवरात्रि कन्या पूजन के अंतर्गत आयोजन किया गया, जिसमें कन्याओं का सम्मान और पूजन किया गया इसके साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी विस्तार समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सेन कांदा के नाम की घोषणा जोश और उत्साह के साथ की गई।
सेन युवा एकता मंच अब राजस्थान स्तर पर विस्तारित होगा, जिसकी तैयारी जोरों से की जा रही है और भव्य गरबा महोत्सव 28 सितंबर को रंगारंग प्रस्तुतियों और जोशीले गरबा राउंड के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ कार्यक्रम का मंच संचालन वरिष्ठ समाजसेवी और कुशल वक्ता श्रीमान सुनील खलवा ने सफलतापूर्वक किया और उपस्थित जनसमूह को बांधे रखा साथ ही गरबा एंकरिंग दीपशिखा द्वारा कुशलतापूर्वक की गईसेन युवा एकता मंच के संस्थापक अध्यक्ष विकास सेन पांसल और संस्था प्रभारी महादेव ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर प्रदेश स्तर से कई प्रमुख सामाजिक संगठनों के मुख्य अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की और कार्यक्रम की भव्यता में चार चांद लगाए।

जिनमें अनिल आगरिया, संरक्षक आम मेवाड़ चारो चौखला, प्रेम सेन, विजयनगर, मनोज सेन जयपुर मुख्यमंत्री मंत्री कार्यालय सम्पर्क प्रमुख, श्री प्रहलाद सेन अध्यक्ष आम मेवाड़ चारो चौखला, श्री भानु सेन जर्नलिस्ट, गजेन्द्र सेन फाउन्डर एसपीएलटी, रोहित सेन जयपुर फिटनेस इंफ्लुएंसर, पंकज सेन बदनौर संरक्षक सेन युवा एकता मंच, ओमप्रकाश सेन कॉन्टैक्टर नारायण सेन आरनी, गोपाल सेन गुन्दली, श्री दिनेश सेन कांदा, प्रकाश सेन लाखोला, भैरूलाल सेन महेन्द्रगढ़, कमलेस सेन रेलमगरा, विकास मारू बीकानेर, लादूलाल सेन पुर, रोहित सेन, श्री सत्यनारायण सेन DTDC, सुनील सेन आमेट,समीर सेन आसीन्द, राजस्थान पुलिस महावीर सेन कुंडिया, राजस्थान पुलिस,रोहित सेन माणिक्य नगर,यशोवर्धन सेन, भैरू लाल सेन महेंद्रगढ़ रामप्रसाद सेन आमेसर, पूनम महिला अध्यक्ष सेन समाज चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा सहित कई मुख्य अतिथि थे।
सेन युवा एकता मंच के जिला उपाध्यक्ष सागर सेन ने नवाचार करते हुए बताया कि अतिथियों को भेंट स्वरूप माँ जगदम्बा के पर्व पर तलवार भेंट की गई, जो मेवाड़ की शान और आत्मरक्षा का सम्मान का प्रतीक है भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह मेवाड़ की संस्कृति और विरासत को संजोने का एक अद्वितीय प्रयास और अद्भुत तरीका है।
जिसके लिए पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी इस कार्यक्रम के सूत्रधार दीपक सेन लाखोला ने अपनी दिन-रात एक करते हुए जी-जान से टीम के सभी सदस्यों के साथ लगकर बहुत ही शानदार व्यवस्था की, जिससे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सभी अतिथियों, समाज ने जिसकी सराहना की सेन युवा एकता मंच युवाओं की बात, नई ऊंचाइयों की ओर टीम तुषार सेन, सुनील सेन, सन्नी झालवाल, शिवराज सेन, लखन सेन , सर्वेश सेन, महावीर सेन सालरा,यश सेन, अभिषेक सेन, रोहित सेन, सेन, गोपाल सेन गौतम सेन, सहित कई समाजजन का सहयोग मिला











