News

मेघवाल शिक्षण संस्थान रानी में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

लूनिया टाइम्स संवाददाता भरत जीनगर

रानी स्टेशन। रानी मेघवाल शिक्षण संस्थान रानी के छात्रावास परिसर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती बड़े उत्साह श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों पदाधिकारियों एवं युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता सवाराम मेघवाल ने की जबकि संचालन सुव्यवस्थित तरीके से किया गया इस अवसर पर सचिव नारायण लाल बॉस एवं कोषाध्यक्ष नवाराम रांगी विशेष रूप से उपस्थित रहे.

समारोह की शुरुआत डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई उपस्थित सभी लोगों ने उनके आदर्शों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी वक्ताओं ने अपने संबोधन में डॉ. अम्बेडकर के जीवन संघर्ष शिक्षा के प्रति उनके समर्पण तथा सामाजिक समानता के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डाला अध्यक्ष सवाराम मेघवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने समाज के पिछड़े वर्गों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा को अपना हथियार बनाकर समाज के विकास में योगदान दें और उनके बताए रास्ते पर चलें.

कार्यक्रम में दलाराम रांगी दीपाराम रांगी अनाराम कटारिया कूपाराम रांगी गेनाराम सोलंकी माँगीलाल रांगी एडवोकेट दिनेश पारंगी भँवरलाल आगरी गिरधारी लाल रांगी वालाराम पारंगी मगाराम राठौड़ दिनेश जोगसन भरत परिहार लक्ष्मण परिहार सुरेश मेघवाल एवं राजुलाल सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे.

इस अवसर पर वक्ताओं ने सामाजिक एकता शिक्षा और समान अधिकारों के महत्व पर जोर देते हुए डॉ. अम्बेडकर के सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ इस आयोजन ने युवाओं में नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार किया तथा समाज में एकता और शिक्षा के महत्व को पुनः स्थापित करने का संदेश दिया.

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button