News

विधायक द्वारा होली पर्व का तोहफा: ₹52,56,645 की योजना जनता जनार्दन को समर्पित

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space
  • लूनिया टाइम्स न्यूज
    दीपक पाण्डेय, टुण्डी

टुण्डी। टुण्डी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने रविवार को होली पर्व से पूर्व जनता जनार्दन को बड़ा तोहफा देते हुए भारी लागत वाली विकास योजना का शिलान्यास किया। क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों के बीच इस पहल को महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

विदित हो कि टुण्डी विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों विकास कार्य तेज गति से चल रहे हैं। एक दिन पूर्व विधायक ने करीब ₹23 लाख 80 हजार की लागत वाली योजना का शिलान्यास किया था, वहीं रविवार को पूर्वी टुण्डी प्रखंड के मोहलीडीह पंचायत अंतर्गत मोहलीडीह आंगनबाड़ी केंद्र से भूताटांड़ नदी तक अनाबदृ निधि से बनने वाली सड़क योजना का नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया। इस योजना की प्राक्कलित राशि ₹52 लाख 56 हजार 645 रुपये है।

WhatsApp Imvage 2026 03 01 at 6.34.06 PM

अपने संबोधन में विधायक महतो ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और वे आसानी से समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि वर्षा ऋतु में भी बिना किसी परेशानी के आवाजाही संभव हो सकेगी।

विधायक ने आगे कहा कि पहली बार विधायक बनने के समय उन्होंने संकल्प लिया था कि विधानसभा क्षेत्र की कच्ची सड़कों को पक्की कर मुख्य मार्गों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अपने कार्यकाल में वे एक-एक सड़क को पक्का करने का कार्य जारी रखेंगे और किसी भी मार्ग को अछूता नहीं रहने देंगे।

इस अवसर पर विधायक श्री महतो ने हिन्दुस्तान संवाददाता अमित गुप्ता के अनुज के घर पहुंचकर नवविवाहित वर-वधू को आशीर्वाद भी प्रदान किया।

कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू, अजीत मिश्रा, बाबूनाथ महतो, दिनेश रजक, तपन मंडल, बसंत महतो, शत्रुघ्न मंडल, रफीक अंसारी, हाकिमुदीन अंसारी, संवेदक नुनूलाल मंडल सहित बड़ी संख्या में झामुमो समर्थक उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button