पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

टुण्डी — पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक के नेतृत्व में आज़ शाम रूपन गांव में झामुमो के संस्थापक सह अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की असामायिक निधन हो जाने को लेकर उनकी आत्मा की शांति के लिए उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया।
अपने संबोधन में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक ने कहा कि उनके द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को झारखंड के एक एक व्यक्ति हमेशा याद करेगा उन्होंने कभी जाति की राजनीति नहीं किया केवल झारखंड की विकास उनकी पहली प्राथमिकता था जो एक यादगार बन कर पूरे झारखंड में गुंजेगा साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य दिलाने में उन्होंने अपनी अहम् भूमिका निभाई है। कार्यक्रम के दौरान रूपन गांव के सभी आदिवासी बुजुर्ग महिला एवं युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं उनकी असामायिक निधन पर अफसोस जाहिर किया।
मौके पर पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक, उपाध्यक्ष मुलीराम दां, अल्पसंख्यक मोर्चा नेता सिद्धिक अंसारी,मंडल अध्यक्ष प्रदीप मुर्मू, यूथ कांग्रेस के विनेश मुर्मू,रूपन पंचायत अध्यक्ष सुखदेव हांसदा, महासचिव सुखलाल मुर्मू के अलावा बड़ी संख्या में आदिवासी भाई बहनें उपस्थित थे।














