News

सरदार नगर मंडल में 1 फरवरी को भव्य विशाल हिंदू सम्मेलन संत श्री प्रकाश दास जी महाराज व राष्ट्रीय कवि कैलाश मंडेला रहेंगे मुख्य आकर्षण

*लुनिया टाईम्स न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी*

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

परमेश्वर कुमार दमामी
रिपोर्टर

परमेश्वर कुमार दमामी, संवाददाता - बनेड़ा

mailcallvissit

सरदार नगर मंडल में सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में 1 फरवरी 2026, रविवार को देवनारायण मंदिर परिसर, शोभागपुरा चौराहा (ओम नगर) में एक भव्य एवं दिव्य विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस सम्मेलन में सरदार नगर मंडल के सभी गांवों — सरदार नगर, कंकोलिया, कुंवार, शोभागपुरा, लसाड़िया, जोरावरपुरा, भीमपुरा एवं कोडलाई — का सकल हिंदू समाज भाग लेगा। आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं और पूरे क्षेत्र को भगवामय किया जा चुका है।
आयोजन समिति द्वारा सभी गांवों में अलग-अलग बैठकें आयोजित की गई हैं। प्रचार-प्रसार के तहत घर-घर पत्रक वितरण, पीले चावल बांटे जा रहे हैं, साथ ही पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं। वातावरण निर्माण के लिए प्रभात फेरियां, रामधुनि एवं वाहन रैलियों का आयोजन किया जा रहा है।

1 फरवरी को सभी गांवों से भव्य झांकियां सम्मेलन स्थल पर लाई जाएंगी। मातृशक्ति के नेतृत्व में कलश यात्रा एवं जुलूस का आयोजन होगा, जिसमें डीजे, मशक बाजा, कच्छी घोड़ी सहित अनेक सांस्कृतिक आकर्षण शामिल रहेंगे। जुलूस का समापन देवनारायण मंदिर, शोभागपुरा चौराहा पर होगा, जिसके पश्चात ओम नगर में विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय भजन सम्राट एवं गौ ऋषि संत श्री प्रकाश दास जी महाराज के दिव्य प्रवचन होंगे। साथ ही शाहपुरा की धरती से पधारे राष्ट्रीय कवि कैलाश मंडेला अपनी ओजस्वी वाणी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सम्मेलन में हनुमान सिंह राजस्थान क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के समापन पर सकल हिंदू समाज का सामूहिक भोजन आयोजित किया जाएगा।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button