साइकिलें पाकर खिले छात्राओं के चेहरे, कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोखरा में राज्य सरकार की निःशुल्क साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं की 12 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने की।
इस अवसर पर समाजसेवी राजेन्द्र कुमार मेवाड़ा, भेरू सिंह गुर्जर, गोपाल सिंह खोखरा एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारी के कर-कमलों से छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं। साइकिलें प्राप्त कर छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।
इसी कार्यक्रम के दौरान कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं तथा परीक्षा में समय पर पहुंचने और प्रवेश पत्र साथ ले जाने जैसी आवश्यक जानकारियां भी दी गईं।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देना तथा विद्यार्थियों को सकारात्मक संदेश के साथ आगे की राह के लिए प्रेरित करना रहा।
















