सीरवी वॉलीबॉल प्रीमियर लीग, पाली 2026 फर्स्ट सीजन के पत्रक विमोचन ।

पाली- सीरवी किसान छात्रावास में
सीरवी नवयुवक सेवा समिति पारी, के तत्वाधान में सीरवी वॉलीबॉल प्रीमियर लीग फर्स्ट सीजन 2026 का आयोजन किया जा रहा है
आज समिति के कार्यकर्ताओ एवं समाज के वरिष्ठ जनो द्वारा प्रतियोगिता के पत्रक पर कुमकुम से स्वास्तिक कर मां आई माता जी के चरणों में भेंट कर विमोचन किया गया।
अध्यक्ष दिनेश परिहार द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए कहा गया कि समाज में युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं का निरंतर आयोजन समय की मांग है । खेल प्रभारी राजाराम द्वारा प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए कहा गया कि यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता है जो 1 से 3 मई 2026 को आयोजित होगी जिसमें देश के किसी भी कोने से सीरवी समाज का खिलाड़ी भाग ले सकता है।
सचिव प्रवीण परिहार ने बताया कि आवेदन के लिए समिति द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 तक मान्य रहेगी आवेदन पूर्ण होने के पश्चात 15 अप्रैल 2026 को आईपीएल की तर्ज पर फ्रेंचाइजी ओनर द्वारा ओक्शन के माध्यम से टीमों का चयन होगा।
इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चौधरी, सीरवी महासभा महासचिव भंवरलाल किसान केसरी, परगना समिति उपाध्यक्ष पुनाराम राठौर, जनता कॉलोनी अध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, सेवा समिति कोषाध्यक्ष अमराराम राठोड, छात्रावास प्रबंधक रमेश करनवा, समिति कोषाध्यक्ष गोपाल काग, खेल प्रभारी तुलसाराम, रमेश, मनोहर परिहार, राजू राठौड़, प्रकाश बुसी, मोहन राठौर सहित कई जने मौजूद रहे।
रिपोर्ट – घेवरचन्द आर्य पाली












