77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बांसमंडी स्थित पत्रकार सुहैल मंसूरी व अजहर आलम द्वारा बनाए गए नेशनल मीडिया प्रेस क्लब कैंप कार्यालय में वरिष्ठ जनों का किया गया भव्य स्वागत एवं सम्मान


गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय भाजपा पार्षद विकास साहू द्वारा झंडा रोहण कर किया गया, कार्यक्रम में लड्डू बाटकर सभी को बधाई देते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी सलिल बिश्नोई, भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह पहुंचे और कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सुहैल मंसूरी व अजहर आलम द्वारा नेशनल मीडिया प्रेस क्लब कैंप बनाकर किया जा रहा है उसकी हम हृदय से प्रशंसा करते हैं

साथ ही एमएलसी सलिल बिश्नोई ने नेशनल मीडिया प्रेस क्लब कैंप कार्यालय कार्यक्रम की काफी सराहना करते हुए युवाओं का हौसला बढ़ाया, साथ ही उन्होंने कहा कि नेशनल मीडिया प्रेस क्लब हमेशा सबके साथ सुख-दुख में साथ देता रहेगा, काकादेव प्रादेशिक कार्यालय से निकाली गई नेशनल मीडिया प्रेस क्लब भव्य तिरंगा यात्रा जैसे ही बांस मंडी स्थित कैंप कार्यालय पहुंची उसका स्वागत सुहैल मंसूरी व अजहर आलम द्वारा तिरंगा यात्रा में शामिल समस्त पत्रकार भाइयों, अधिवक्ता साथियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया और सभी को जलपान कराया गया,
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी सलिल बिश्नोई, भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह, रवि शंकर हवेलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष वंचित समाज लोक कल्याण महासमिति, क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा अल्पसंख्यक मोर्चा बुंदेलखंड, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी हाजी मोनू रंगरेज अल्पसंख्यक मोर्चा बुंदेलखंड, दंगल किंग असलम पहलवान, नेशनल मीडिया प्रेस क्लब राष्ट्रीय अध्यक्ष एम डी शर्मा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के साथ संपूर्ण कमेटी ने पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई व शुभकामनाएं प्रेषित की, कार्यक्रम सहयोगकर्ता के रूप में साहिल हसन ,रेहान खान, विक्की खान ,मोहम्मद शाकिब ,जीशान अहमद, सरताज अंसारी, अदनान खान ,उबैद,नदीम, सुभान,इत्यादि लोग मौजूद रहे,
*कानपुर संवाददाता शादाब रईस की खास रिपोर्ट*





