उत्तर प्रदेश
जिला कार्यकारिणी चुनाव 2025 हेतु नामांकित प्रत्याशियों को दिए गए दिशा निर्देश

कानपुर। नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के जिला कार्यकारिणी चुनाव 2025 हेतु नामांकित प्रत्याशियों को दिए गए चुनाव समिति द्वारा दिशा निर्देश। पत्रकार हितों के लिए कार्यरत संगठन निरंतर अपनी सक्रियता के कारण कानपुर नगर में अपनी बेहतर छवि बना चुका है अभी हाल ही में हुए जिला कार्यकारिणी चुनाव 2025 हेतु नामांकन में 11 पदों पर 28 प्रत्याशियों ने दाखिल किए थे पर्चे। आज दिनांक 19/01/2025 को समस्त नामांकित प्रत्याशियों को दिशा निर्देश जारी करने के लिए काकादेव स्थित प्रादेशिक कार्यालय में बैठक आहुत की गई।

जिसका उद्देश्य प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार हेतु निर्देश व मतदान केंद्र सुनिश्चित किया जाना था। चुनाव समिति के अध्यक्ष कृष्णा शर्मा द्वारा 11 पदों पर नामांकित प्रत्याशियों को विस्तृत रूप से चुनाव प्रचार व मतदान प्रक्रिया से अवगत कराया गया। साथ ही समिति से धर्मेंद्र सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा मतदान केंद्र के विषय में बताया गया कि मतदान की प्रक्रिया कचहरी परिसर में दी लायर्स एसोसिएशन के कैंपस में मतदान किए जायेंगे।



