News

श्री अमरकथा ग्रंथ संग आज निकलेगी सिंधी समाज की शोभायात्रा

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

पाली – श्री झूलेलाल भगवान के 24 वें वंशज ब्रह्मलीन सूर्यवंशी ठकुर सांई आसनलाल साहिब के जन्मोत्सव एवं 25 वें वंशज ब्रह्मलीन ठकुर सांई ओमलाल साहिब की मूर्ति स्थापना के अवसर पर बुधवार को सांय 6 बजे सिन्धी कॉलोनी से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

सेवादार हेमन्त तनवानी ने बताया की शोभायात्रा 26 वे वंशज ठकुर सांई मनीषलाल साहिब के सानिध्य में निकलेगी। शोभायात्रा में सांई ओमलाल साहिब कि प्रतिभा भी होगी जो शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते पुनः सिंधी कॉलोनी से रामदेव रोड स्थित श्री झूलेलाल ठकुर आसनलाल मंदिर पी एंड टी कॉलोनी में सम्पन्न होगी। शोभायात्रा में महिलाओं की कलश यात्रा एवं श्री अमरकथा ग्रंथ आकर्षक के केंद्र रहेंगे।

IMG 20260505 WA0022 IMG 20260505 WA0023

वरुण अवतार भगवान झूलेलाल की महिमा का गुणगान करने वाला यह पावन ग्रंथ श्री झूलेलाल भगवान के वंशज ठकुर परिवार द्वारा रचित है। सिंधी समाज द्वारा इस ग्रंथ को आध्यात्मिक महत्व का माना जाता है। इसकी महत्ता श्रीमद्भागवत के समान मानी जाती है। इस ग्रंथ को श्रवण करने और पाठ करने से मन, वचन एवं आत्मा का शुद्धिकरण होता है।

श्री तनवानी ने बताया की तीन दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किये जाएगे। श्री झूलेलाल ठकुर आसनलाल मंदिर के समस्त सेवादार महोत्सव को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं।

रिपोर्ट – घेवरचन्द आर्य पाली

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button