NewsPolitics

नोहर में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न: पश्चिम बंगाल और असम में प्रचंड जीत पर आतिशबाजी व मिठाई वितरण

नोहर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल नोहर के तत्वावधान में पश्चिम बंगाल एवं असम में पार्टी की प्रचंड जीत और सरकार गठन की खुशी में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया। इस अवसर पर भगत सिंह चौक, नोहर पर आतिशबाजी कर खुशी का इज़हार किया गया तथा कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच मिठाइयाँ एवं झालमुड़ी वितरित कर विजय का उत्सव मनाया गया।

 

कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्साह और उमंग से भरा हुआ था। भाजपा कार्यकर्ता “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों के साथ अपनी खुशी व्यक्त कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और पार्टी की इस ऐतिहासिक जीत को जनसमर्थन की विजय बताया।

IMG 20260505 WA0000

इस अवसर पर भारतमाता आश्रम के महंत रामनाथ अवधूत, पूर्व प्रदेश मंत्री काशीराम गोदारा, पूर्व प्रधान उर्मिला बिजारणियां, नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पारीक, मन की बात जिला सह-संयोजक शैलेन्द्र वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश अग्रवाल सहित अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

इसके अलावा महामंत्री प्रद्युमन व्यास, ओम प्रकाश सुथार, अजीत सिंह राठौड़, कृष्ण जोशी, अमित ढूंढानी, श्रवण कुमार मौर्य, सुरेंद्र गालड, पंकज पारीक, गौतम जैन, दशरथ गौड़, राजकुमार पारीक, कुंदन उपाध्याय, बलवीर बिजारणियां, गोविंद, कृष्ण गोदारा, मेघ सिंह राठौड़, अजय राठौड़, योगेश तिवाड़ी, सुभाष सोनी, उमाशंकर खदरिया, संजय सैनी, नानूराम मुनपरीया, मुरली छींपा, घनश्याम चौधरी, काशीराम, विनोद सोनी, विनोद जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस जीत को प्रधानमंत्री के नेतृत्व, संगठन की मजबूत रणनीति और जनता के विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी समय में भी भाजपा इसी तरह जनसेवा और विकास के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button