News

झारखंड विधानसभा प्राक्कलन समिति द्वारा नंदाडीह जलापूर्ति योजना का दौरा दिए कई दिशा निर्देश

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए लगातार उपस्वास्थ्य केन्द्रों का आधारशिला रखी जा रही है – मथुरा प्रसाद महतो।


टुण्डी : झारखंड विधानसभा प्राक्कलन समिति के सभापति एवं सदस्यों ने बुधवार नंदाडीह टुण्डी जलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया और स्वच्छता एवं पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता को ऑन द स्पॉट दिशा निर्देश जारी कर अविलंब टुण्डी के विभिन्न क्षेत्रों में सुचारू एवं नियमित रूप से जलापूर्ति का आदेश दिया।

साथ ही प्राक्कलन समिति के सभापति हेमलाल मुर्मू एवं विधायक सह सदस्य मथुरा प्रसाद महतो की गरिमामय उपस्थिति में कदैंया एवं लूकैया पंचायत क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने प्रदान करने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य का विधिवत फीता काट कर एवं नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान अपने मुखारविंद से विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि टुण्डी की जनता को बेहतर एवं सुलभ तरीके से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

IMG 20260506 WA0010 IMG 20260506 WA0009

आगे विधायक श्री महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर गंभीर है और इसी को ध्यान में रखकर हर पंचायतों में उपस्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला रखी जा रही है जो आने वाले दिनों में जनता को निःशुल्क एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि इन दिनों लगातार हर पंचायतों को करोड़ों रुपए की लागत वाली उपस्वास्थ्य केंद्र की सौगात दी जा रही है ताकि लोग बेहतरीन उपचार अपने ही पंचायत में कराकर स्वस्थ जीवन जी सकें।

मौके पर झारखंड विधानसभा प्राक्कलन समिति के सभापति सह लिटिपाडा़ विधायक हेमलाल मुर्मू, विधायक सह सदस्य मथुरा प्रसाद महतो, नागेन्द्र महतो,सोमेश चन्द्र सोरेन, जिला सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी,प्र वि पदा विशाल कुमार पाण्डेय, अंचलाधिकारी सुरेश कुमार वर्णवाल, बसंत कुमार महतो, झामुमो युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील कुमार बेसरा,मदन महतो, रूस्तम काजी, बाबूनाथ महतो, चौहान बास्की, आनंद महतो, बबलू सिंह, संवेदक जयप्रकाश चौधरी, दीपक चौधरी, आजसू नेता विक्रम कुमार चौधरी समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button