News

वन विभाग टुण्डी द्वारा परिसंपत्तियों का वितरण सह जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

लुणिया टाइम्स न्यूज । दीपक पाण्डेय टुण्डी।

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी : वन विभाग टुण्डी के तत्वावधान में सोमवार दोपहर को वन परिसर में कार्यशाला आयोजित कर विभिन्न प्रकार की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया तथा वन क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों के बीच जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं संजीव कुमार पी सी सी एफ झारखंड तथा पाण्डेयन आर सी सी एफ बोकारो तथा विकास पालीवाल वन प्रमंडल पदाधिकारी की संयुक्त उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि वन विभाग की चहुंमुखी विकास स्थानीय विधायक का देन है जो आज़ वन भूमि में कई तरह की कार्यों को धरातल पर उतारा गया है।वही संजीव कुमार पी सी सी एफ झारखंड ने जनसमूहों को संबोधित करते हुए कहा कि वन विभाग विशेष रूप से पानी संचय को लेकर चेकडैमों का निर्माण करा रही हैं जो आने वाले दिनों कई तरह की लाभ देने वाला होगा साथ ही हाथियों को चारा मिले इसके लिए बांस रोपण अधिक मात्रा में लगाया जायेगा ।साथ ही तसर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग वृक्षों को लगाना रही है ताकि लोगों को रोजगार से जोड़ा जा सके।

IMG 20260504 WA0039 IMG 20260504 WA0040

बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर विराजमान टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि वन की रक्षा मानव जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण है। वर्तमान सरकार वन की सुरक्षा और विकास के लिए कृत संकल्पित है। कार्यक्रम के दौरान वनरक्षियों के बीच कुल दस मोटरसाइकिल, हेलमेट, रैन कोट, टार्च, जूता वितरित की गई। इसके अलावा वन एवं पहाड़ी क्षेत्रों में निवास करने वाले ग्रामीणों के बीच कुल 40 सोलर लालटेन, एवं 25 उन्नत चुल्हा, मशालची टीमों के बीच कुल 50 मशाल, एवं 25 टार्च, कैम्पर,एस बी ओ कीट , तथा दो महिन्द्रा पिकअप वैन आदि का वितरण किया गया।

अंत में सभी अतिथियों द्वारा लोधरिया वन परिसर में निर्माणाधीन अतिथि भवन का मुआयना किया फिर अपने गंतव्य की और प्रस्थान कर गए।कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन ए सी एफ ए के मंजूल ने किया साथ ही धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई। मौके पर मुख्य रूप से विधायक मथुरा प्रसाद महतो,पी सी सी एफ झारखंड संजीव कुमार,आर सी सी एफ बोकारो पाण्डेयन,वन प्रमंडल पदाधिकारी धनबाद विकास पालीवाल,ए सी एफ ए के मंजूल विधायक के निजी सचिव बसंत कुमार महतो,मदन महतो समेत सभी वनकर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button