Short News

जिला बार संघ का शपथ ग्रहण समारोह— सुलभ व शीघ्र न्याय के लिए अधिवक्ता समर्पित भाव से कार्य करें- राज्यपाल

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि अधिवक्ता न्याय के लिये समर्पित भाव से कार्य कर अपनी बात प्रभावी रूप से रखें। उन्होंने सुलभ व शीघ्र न्याय की अवधारण पर कार्य किए जाने पर जोर दिया ताकि आमजन का न्याय व न्यायपालिका पर विश्वास बढे।

राज्यपाल सोमवार को भरतपुर बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित न्यायायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आम व्यक्ति तक सुलभ व शीघ्र न्याय के लिये अधिवक्तागण अपने कौशल का अधिकाधिक उपयोग करें। न्याय से वंचित लोगों को समय पर न्याय मिले इसके लिये नव अधिवक्ताओं को वरिष्ठजनों से सीख लेकर समर्पित भाव से कार्य करने की आवश्यकता है।

189147 HomePage e055295e 9cff 457c 9e63 47a502e1a413

उन्होंने न्यायायिक सुधार के लिये केन्द्र द्वारा तीन कानूनों में संशोधन का लाभ आमजन को मिले, इसके लिये प्रचार प्रसार करने का भी आव्हान किया। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक एवं पुरातन परम्परा में न्याय की अवधारणा से सीख लेकर प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति का सहायक बनने का भी आव्हान किया।

न्यायाधिपति अनिल उपमन ने अधिवक्ताओं को नवीन कार्यकारणी के लिये बधाई देते हुये शपथ दिलाई। जिला एवं सेशन न्यायाधीश केशव कौशिक ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुये बार एवं बैंच की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button