वीर बलिदानी हेमू कालाणी युवाओं के लिये प्रेरणास्रोत- स्वामी भगतप्रकाश जी सिन्धू युवा महोत्सव व प्रचार सामग्री का श्री अमरापुर स्थान पर विमोचन



वीर बलिदानी हेमू कालाणी युवाओं के लिये प्रेरणास्रोत – स्वामी भगतप्रकाश जी
सिन्धू युवा महोत्सव व प्रचार सामग्री का श्री अमरापुर स्थान पर विमोचन
📍 भीलवाड़ा | ✍️ मूलचन्द पेसवानी
-
उदयपुर के शोध छात्रों ने भू धरोहर का अध्ययन व शोध कियाFebruary 1, 2025
-
भीलवाड़ा साइकिल क्लब ने ट्रैक पर निकाली पहली साइकिल रैलीJanuary 17, 2025
स्वतंत्रता संग्राम में मात्र 19 वर्ष की आयु में देश के लिये बलिदान देने वाले वीर शहीद हेमू कालाणी का जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिये अत्यंत प्रेरणादायी है। ऐसे महापुरुषों के बलिदान से युवाओं में देशभक्ति की भावना को सशक्त करने हेतु समाज को मिलकर कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए।
यह विचार प्रेम प्रकाश मण्डलाचार्य स्वामी भगतप्रकाश जी ने श्री अमरापुर स्थान पर भारतीय सिन्धू सभा द्वारा आयोजित सिन्धू युवा महोत्सव एवं प्रचार सामग्री के विमोचन अवसर पर व्यक्त किये।

स्वामी भगतप्रकाश जी ने कहा कि हेमू कालाणी का जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम का अनुपम उदाहरण है। आज जब युवा पीढ़ी भौतिकता की ओर अग्रसर हो रही है, तब ऐसे वीर बलिदानियों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने भारतीय सिन्धू सभा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सिन्धी भाषा, संस्कृति एवं सनातन संस्कारों का संरक्षण किया जा रहा है। मातृशक्ति एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता समाज को नई दिशा प्रदान कर रही है।
महानगर संरक्षक तुलसी संगताणी ने बताया कि प्रदेशभर में 21 जनवरी से 23 मार्च 2026 तक हेमू कालाणी के बलिदान दिवस से जयंती दिवस तक विविध देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
प्रदेश संरक्षक मोहनलाल वाधवाणी ने जानकारी दी कि सिन्धू युवा महोत्सव के अंतर्गत सिन्धू एकता दौड़, खेलकूद प्रतियोगिताएं, रंग भरो प्रतियोगिता, रक्तदान व चिकित्सा शिविर, संगोष्ठियां, प्रभात फेरियां, दीपदान, झांकियां एवं हेमू कालाणी जीवन परिचय फोल्डर वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने वीर शहीद हेमू कालाणी के बलिदान को नमन करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।











