रानी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती

रानी नगरपालिका सभागार में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती
सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण में योगदान को किया गया याद
लूनिया टाइम्स संवाददाता: भरत जीनगर | रानी स्टेशन, पाली

रानी नगरपालिका सभागार भवन में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण के साथ हुई, जहां उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके महान विचारों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार, महान समाज सुधारक एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत के रूप में याद किया।
नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. आंबेडकर ने समाज में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना को मजबूत करने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने विशेष रूप से दलितों, शोषितों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया।
भारतीय संविधान के निर्माण में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी, निवर्तमान नगरपालिका उपाध्यक्ष डालचंद चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गहलोत, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल वैष्णव, वरिष्ठ लिपिक गोपाल सिंह परिहार, बाबूलाल कुमावत, जितेंद्र कुमार धारू, एएसआई तेजकरण, धीरेंद्र सिंह राठौड़, सफाई जमादार सुरेश कुमार आदिवाल, नारायण लाल आदिवाल, देवेंद्र बंजारा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन आभार व्यक्त करने के साथ किया गया, जिसमें सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।













