श्रीयादे माताजी का पाटोत्सव मंगलगीतों के साथ हुआ प्रारंभ

सादड़ी। श्री श्रीयादे माता के पावन पाटोत्सव का शुभारंभ सोमवार को सांझी व मंगल गीतों के मधुर स्वर के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। यह धार्मिक आयोजन 26 से 29 जनवरी एवं 31 जनवरी तक श्री श्रीयादे प्रजापति युवा संगठन, सादड़ी के तत्वावधान में श्री श्रीयादे मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस मां श्रीयादे की विधिवत आराधना की गई। मंदिर पुजारी मनरूपदास के सान्निध्य में आरती सम्पन्न हुई, जिसमें समाज के प्रबुद्धजन, युवा वर्ग, संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंगल गीतों के माध्यम से मातृशक्ति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर युवा संगठन के उपाध्यक्ष छगन लुणिया एवं सलाहकार दिनेश डीसीपी प्रजापत ने संगठन की कार्यकारिणी तथा नारी शक्ति संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया। साथ ही पाटोत्सव के सफल संचालन हेतु विभिन्न कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से मांगीलाल कपुकरा, कपुरचंद कपुकरा, दीपाराम, युवा संगठन अध्यक्ष रमेश प्रजापत, नारी शक्ति संगठन अध्यक्ष नीमा, उपाध्यक्ष छगन लुणिया, सचिव नारायण कपूकरा, कोषाध्यक्ष रमेश कपूकरा, सलाहकार मांगीलाल लुणिया, कैलाश मोरवाल, सुरेश लुणिया, गोपाल लुणिया, मदनलाल कपुकरा, दिनेश प्रजापत, चेनाराम, मोहित प्रजापत (गौ भक्त गौरव) सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजन के दौरान राजु, प्रमोद लुणिया, जगदीश, राकेश, प्रवीण, हरिश, मुकेश, मनीष, निलेश, भावेश, सुरेश, महैद, जीतू, उत्तम, मदन, ताराचंद, प्रकाश तथा मातृशक्ति से ममता, गंगा, लता, रविना, भावना, मनीषा, जसु, संतोष, कमलेश, भरत, सुजल सहित अनेक भक्तों ने सहभागिता निभाई।
पाटोत्सव के आगामी दिनों में सांझी, मंगल गीत, विशेष आरती एवं विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक परंपराओं का सजीव अनुभव प्राप्त होगा।













