राजस्थान विधानसभा में उठा हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के दुरुपयोग का मुद्दा, विधायक अशोक कोठारी ने की सख्त कानून की मांग

Narayan Kumar Regar
विधानसभा में गूंजा हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम में संपत्ति अधिकारों के दुरुपयोग का मुद्दा
विधायक अशोक कोठारी ने उठाई सख्त कानून की मांग
भीलवाड़ा 4फरवरी। राजस्थान विधानसभा में भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के तहत संपत्ति अधिकारों के कथित दुरुपयोग से उत्पन्न हो रहे सामाजिक और पारिवारिक विवादों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने नियम 295 के अंतर्गत विशेष उल्लेख प्रस्ताव के माध्यम से सदन का ध्यान इस गंभीर विषय की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि वर्तमान कानून के अनुसार माता-पिता की संपत्ति में बेटों और बेटियों को समान अधिकार प्राप्त हैं, किंतु कई मामलों में देखने में आता है कि बेटियां अपनी इच्छा से अन्य समाज/समुदाय के व्यक्ति के साथ घर छोड़ देती हैं।
ऐसे मामलों में परिवार द्वारा थानों में एफआईआर दर्ज कराई जाती है और न्यायालय में पेशी के दौरान संबंधित बेटी अपने माता-पिता को पहचानने से इनकार करते हुए दूसरे व्यक्ति के साथ रहने का बयान देती है।
-
झारखंड विधानसभा में आंदोलनकारियों को पेंशन देने की मांग उठीMarch 25, 2025
उन्होंने कहा कि बाद में माता-पिता की मृत्यु के उपरांत संपत्ति के नामांतरण के समय पुत्री का नाम भी समान रूप से दर्ज हो जाता है। कई बार वह मौके पर उपस्थ











