देसूरी एसीबीईओ माली ने नाडोल के विद्यालयों का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश

- नाडोल।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय,राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं1,नं2 व राजकीय प्राथमिक विद्यालय मारु ढाणी नाडोल का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नाडोल के कार्यवाहक संस्था प्रधान मांगीलाल गेहलोत ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण किया। माली ने कक्षाओं, आईसीटी लेब,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर पांचवीं आठवीं कक्षा की परीक्षा की तैयारियों का फीडबैक लिया

कार्यवाहक संस्था प्रधान मांगीलाल गेहलोत ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। इस अवसर पर सुशीला कुमारी,कमला मेई, कुलदीप जांगिड़, मांगीलाल मेघवाल, मधु सोलंकी,सीमा भाटी,भीम सिंह, तस्नीम बानु, बीना मीणा,भिंया राम,सनवर अली व मंजु कुमारी समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । तत्पश्चात माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं1,2, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मारु ढाणी नाडोल का भी शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर शिक्षक उपस्थिति व विद्यालय के शैक्षिक सहशैक्षणिक स्तर को जांचा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर संस्था प्रधान सुमेर सिंह,महिपाल सिंह,मुकेश पालीवाल समेत समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि शिक्षा अधिकारी विद्यालयों में जाकर शिक्षा संबलन एप के माध्यम से संबलन प्रदान करते हैं।











