वीर बाल दिवस पर शिवाजी मंडल द्वारा शहिदों की शहादत को किया नमन

- पाली
पाली, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशभर में वीर बाल दिवस की शहादत पर कार्यक्रम आयोजित करने के आह्वान पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के नेतत्व में शिवाजी मंडल पाली द्वारा गुरूवार को विभिन्न विद्यालयों एवं बस्तियों में कार्यक्रम आयोजित किये गये।
पाली मंडल महामंत्री नवीन वागोरियां ने बताया कि आज के दिन गुरु गोबिंद के दोनों बच्चों ने विदेशी आक्रांताओं के आगे झुकने के बजाय राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वत्र बलिदान कर दिया था, माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस गौरवशाली बलिदान को सम्मानित करने हेतु आज के दिन को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय सन् 2022 में लिया गया था। जिससे भावी पिंढी को राष्ट्र भक्ति और धर्म पर बलिदान होने की प्रेरणा मिले।

एम. शांतिलाल मेहता सरस्वती विद्यालय टैगोर नगर, सत्यम विद्या मंदिर नया गांव में बच्चो को बाल शहिदों की शहादत के बारे में बताया गया ओर राष्ट्र निर्माण में युवाओं और बच्चो की भागीदारी का महत्व समझाया गया। अंत मे 2 मिनट का मौन रखकर वीर बालको के बलिदान को स्मरण किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पुखराज बंजारा, प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह, संस्था प्रधान विक्रमपाल सिंह विधालय स्टाफ एवं सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।













