News

भीलवाड़ा डिपो की नई ‘मेवाड़ एक्सप्रेस’ बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space
Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

गुरला भीलवाड़ा। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम भीलवाड़ा आगार द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भीलवाड़ा से मथुरा के बीच नई ‘मेवाड़ एक्सप्रेस’ बस सेवा शुरू की गई है। यह बस सेवा क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी, जिससे धार्मिक एवं व्यापारिक यात्रा और अधिक सुगम हो जाएगी।

निगम द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार भीलवाड़ा प्रातः 06:45 बजे चलकर देवली 09:30 बजे, टोंक 11:00, लालसोट 12:45, दौसा 02:00, चिकंदरा 02:30, बालाजी 03:00, महुआ 03:30, खेडली 4:15, कठूमर 4:35, नगर 05:00, डीग 05:30, गोवर्धन 06:15, मथुरा रात्रि 06:45 बजे पहुचेगी।

वही वापिस मथुरा से प्रातः 05:45 बजे चलकर, गोवर्धनजी 06:15 बजे, डीग 07:00, नगर 07:45, कठूमर 08:00, खेडली 08:30, महुआ 09:15, बालाजी 10:00, चिकंदरा 10:30, दौसा 11:00, लालसोट 12:00, टोंक 01:00, देवली 02:30, भीलवाड़ा 05:30 बजे पहुचेगी।
प्रमुख विशेषताएं यात्रियों को सीधी एवं नियमित बस सेवा की सुविधा मिलेगी तथा प्रमुख शहरों व धार्मिक स्थलों से होकर गुजरने वाला मार्ग पर समयबद्ध संचालन से सफर होगा आसान

इधर निगम अधिकारियों का कहना:मेवाड़ एक्सप्रेस’ बस की नई सेवा का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुलभ और समयबद्ध परिवहन सुविधा प्रदान करना है। विशेष रूप से मथुरा-गोवर्धन जैसे धार्मिक स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को इससे काफी लाभ मिलेगा।
‘मेवाड़ एक्सप्रेस’ बस सेवा शुरू होने से भीलवाड़ा, अलवर एवं भरतपुर क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में भी मजबूती आएगी।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button