News

भीलवाड़ा में ‘गौ सम्मान’ अभियान तेज, धार्मिक स्थलों व चौराहों पर लगाए बैनर

Prabhu Lal Lohar

राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी ने जनसंपर्क व हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को गौ सेवा से जोड़ने का किया आह्वान


भीलवाड़ा। संतों एवं महात्माओं के “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत शनिवार को राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ द्वारा जिले में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों और प्रमुख चौराहों पर बैनर लगाकर आमजन को गौ संरक्षण एवं सेवा के प्रति जागरूक किया गया।

जिलाध्यक्ष नानूराम तेली ने बताया कि कोशीथल क्षेत्र में गौ सेवा टीम द्वारा सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बाडिया की माताजी, चारभुजा मंदिर (मठुणिया), रायपुर बस स्टैंड, कोशीथल बस स्टैंड और बड़ियां श्याम सहित कई स्थानों पर जागरूकता बैनर लगाए गए।

कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों को पंपलेट वितरित किए और हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों का समर्थन भी जुटाया। उन्होंने बताया कि आगामी 27 अप्रैल को देशभर की प्रत्येक तहसील स्तर पर ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने और इस अभियान को मजबूत बनाने की अपील की गई।

कार्यक्रम में कोशीथल सरपंच भेरू सिंह, देवीलाल सालवी (गोटू), शिवलाल गवारिया, प्रवीण सिंह, गज्जू बन्ना, नारायण कीर, महेंद्र गवारिया, गणपत गवारिया सहित अनेक गौ सेवक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

अभियान से जुड़े पदाधिकारियों के अनुसार यह पहल गौ माता के संरक्षण और सम्मान के प्रति जनचेतना जागृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button