News

किसान केसरी संघ ने शाहपुरा में ADM को दिया ज्ञापन, फसलों के नुकसान पर मुआवजे की मांग

  • बनेड़ा

  • IMG 20250805 WA0014

परमेश्वर कुमार दमामी
रिपोर्टर

परमेश्वर कुमार दमामी, संवाददाता - बनेड़ा

mailcallvissit

युवा समाजसेवी शंकरलाल गाडरी ने बताया कि अध्यक्ष सूर्यप्रकाश ओझा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में खरीफ फसलों के 100 प्रतिशत नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई है

प्रमुख मांगे

  • शाहपुरा-फुलिया कला, जहाजपुर बनेड़ा, काटड़ी जैसे क्षेत्रों में लगातार बारिश व बीमारियों से फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। ज्ञापन में तत्काल *मुआवजे* और *फसल बीमा राशि* का भुगतान शीघ्र करने की मांग की गई है
  • किसानों के टूटे मकानों व कुएं के लिए राहत राशि और प्रभावित परिवारों को पुनर्वासन की व्यवस्था की मांग उठाई गई है
  • फसल वर्ष 2023–24 में जिन किसानों की फसलें खराब हुईं, उनके लिए भी राहत व बीमा राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए
  • खस्ताहाल सड़कों, जलभराव, प्रशासनिक अव्यवस्थाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ वंचित किसानों के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग ज्ञापन में प्रमुखता से उठाई गई है
  • जिला कलेक्टर के आदेश क्रमांक 41-1(1)(01) सतर्कता/06/बैठक/11 दिनांक 26.11.2024 के तहत चारमिल, दौलतपुरा के कृषकों को पट्टे दिलाने के आदेश हुए थे, जिनकी पालना अभी तक नहीं हुई है। ज्ञापन में शीघ्र पट्टे जारी करवाने की मांग की गई है
  • केटेगरी 4 में कृषकों द्वारा निर्माण कार्य करवाने के बाद भी पंचायत समिति से 2-3 साल बाद तक भुगतान नहीं किया गया है, अतः शीघ्र भुगतान की मांग की गई है
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लेंड सिडिंग (खातेदारी नकल जोड़ना) की प्रक्रिया में किसान तहसील के चक्कर काट रहे हैं, फिर भी उनकी जमीन नहीं जोड़ी जा रही है, जिससे योजना का लाभ नहीं मिल रहा है
  • अधिक वर्षा से जिन किसानों के मकान व कुएं गिर गये उन्हें मकानों का तत्काल मुआवजा दिया जाए
  • शाहपुरा से भीलवाड़ा और शाहपुरा से जहाजपुर रोड की हालत अत्यंत खराब है, इन मार्गों पर टोल टैक्स समाप्त कर आम जनता को राहत दिलाने की मांग की गई है

संघ की अपील

संघ ने जिलाधिकारी से सभी मांगों का शीघ्र समाधान करने और किसानों को न्याय दिलाने का आग्रह किया है। यह ज्ञापन क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की ओर से प्रस्तुत किया गया, जिसमें प्रशासन से त्वरित कदम उठाने की उम्मीद जताई गई है

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button