रानी में पत्रकार संघ का विरोध प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन जैसलमेर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

भरत जीनगर
- रानी स्टेशन।
रानी पाली आईएफडब्ल्यूजे पत्रकार संघ रानी उपखंड जिला पाली द्वारा प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी श्रीमती शिवा जोशी को सौंपा गया ज्ञापन में तत्कालीन जिला कलेक्टर जैसलमेर पर मनमानी हठधर्मिता तथा एक वरिष्ठ पत्रकार के साथ कथित प्रशासनिक अत्याचार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं
ज्ञापन में बताया गया कि जैसलमेर के वरिष्ठ पत्रकार आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्रसिंह राठौड़ द्वारा वर्षों से संचालित एक रेस्टोरेंट के खिलाफ प्रशासन ने बिना स्पष्ट कारण और लिखित आदेश के कार्रवाई की पत्रकार संघ के अनुसार 23 दिसंबर को प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गैस सिलेंडर जब्त किए लाइसेंस नवीनीकरण रोक दिया तथा अन्य कार्रवाई की


संघ ने आरोप लगाया कि इसके बाद 18 फरवरी को रेस्टोरेंट परिसर में रखा सामान हटाया गया और 17 मार्च को पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में दीवार तोड़कर टीन शेड हटाया गया इन कार्रवाइयों से संबंधित व्यक्ति को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा पत्रकार संघ का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई न्यायालय के आदेशों की भावना के विपरीत है और इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताया गया है संघ ने यह भी कहा कि मामले को राज्य स्तर पर उठाया गया लेकिन अब तक कोई संतोषजनक समाधान नहीं निकल पाया है
ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग की गई है इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार डॉ राजकमल पारीक बशीरुद्दीन चढ़वाह बी एल भाटी नरेंद्र बुनकर भैराराम बंजारा नगराज वैष्णव भरत जीनगर भरत गांधी सहित कई पत्रकार मौजूद रहे











