News

खोखरा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरी, चोरों ने शिक्षा मंदिर को बनाया निशाना

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

  • REPORT – GOPAL SINGH KHOKHRA

सोजत। पाली जिले के खोखरा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने स्कूल में घुसकर कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, सीसीटीवी एलईडी स्क्रीन और म्यूजिक सिस्टम सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि चोरों ने प्रधानाचार्य कक्ष का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार सुबह जब विद्यालय स्टाफ पहुंचा तो कक्ष का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर से सामान गायब था।

WhatsApp Image 2026 04 09 at 4.40.50 PM

घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी गोपाल सिंह खोखरा एवं विद्यालय प्रशासन ने पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर चंडावल थाना प्रभारी अमरा राम मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही एमओबी टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने प्रधानाचार्य की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है और ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button