भाजपा बोर्ड के अपने स्वार्थ सिद्ध करने के लिए आजाद मैदान में मेला लगाया जा रहा हैं, कांग्रेस पार्षद विरोध करेंगे
सादड़ी नगरपालिका के वार्ड 24 पार्षद रमेश प्रजापत ने कहा की सादड़ी भाजपा बोर्ड में ईओ नरपत सिंह के समक्ष कांग्रेस पार्षदो की आपत्ति के बावजूद आज़ाद मैदान में बाजार किराए पर दिया गया है। कुछ दिनों पहले बिफरजॉय तूफान के कारण हमारे सादड़ी के व्यापारियों भाईयो को बहुत नुकसान पहुंचा था जिसकी भरपाई हम नहीं कर सकते हैं लेकिन उनको हम ऐसे बाहरी बाजार वालों को आज़ाद मैदान किराए पर दे कर उनको नुकसान भी नहीं पहुंचाना चाहिए सादड़ी के लोकल व्यापारियों की रोजी रोटी को नुकसान नगर पालिका बोर्ड पहुंचा रहा हैं।
पार्षद ने कहा की सादड़ी नगर पालिका भाजपा बोर्ड व ईओ नरपत सिंह कर रहें अपनी मनमानी, सादड़ी नगर के व्यापारियों को जो जबकि कांग्रेस पार्षदों द्वारा इसका विरोध कर बाजार किराए पर नहीं देने के लिए आपत्ति दर्ज कराई गई हैं। फिर भी नगर पालिका बोर्ड अपने स्वार्थ सिद्ध करने के लिए आजाद मैदान किराए पर दिया जा रहा हैं। जिससे स्थानीय सादड़ी के लोकल व्यापारियों को इस बाजार से नुकसान आर्थिक नुकसान होगा।
प्रजापति ने कहा की पालिका के कांग्रेस पार्षद इसका विरोध करेंगे। इस आजाद मैदान में जो बाजार किराए पर दिया उसका हम विरोध करेंगे पार्षद रमेश प्रजापत वसीम नागोरी शंकर देवड़ा ललित कुमार निशा परमार हम सादडी के व्यापारियों के साथ है।