News

पर्यावरण संरक्षण का यह भाव जन सामान्य में हमेशा उत्तरोत्तर बढ़ेगा:प्रान्त प्रचारक योगेन्द्र

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि को लेकर निकली यात्रा जोधपुर पहुंची। अपना संस्थान तथा अमृता देवी नागरिक संस्थान की ओर से आयोजित 13 अगस्त से 27 तक चलने वाली पर्यावरण चेतना यात्रा वाहन रैली के रूप में जोधपुर के खेजड़ली गांव स्थित अमृता देवी बलिदान स्मारक खेजड़ली पहुंची। जहां समापन समारोह रखा गया।

मुख्य वक्ता गोपाल आर्य अखिल भारतीय संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण वन्य जीवन, प्रकृति और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए बहुत आवश्यक है जिसका समाज जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। जल जमीन और जंगल का संरक्षण पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता आदिकाल से रही है। समाज ने नदी जल पेड़ पौधों और प्रकृति की हमेशा पूजा करके इसके महत्व को स्थापित किया है। मातृशक्ति नहीं हमेशा पर्यावरण संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभाई है। अग्रणी मां अमृता देवी इसी का प्रतीक है।
प्रांत प्रचारक योगेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि यह यात्रा वृक्षारोपण के साथ-साथ जनमानस में पर्यावरण के प्रति सजगता के भाव का रोपण भी है। पर्यावरण संरक्षण का यह भाव जन सामान्य में हमेशा उत्तरोत्तर बढ़ेगा। यह समाज में इस यात्रा के प्रति उत्साह को देखकर लगा है।
संतों का पावन सानिध्य
इस अवसर पर पावन सानिध्य आचार्य रामानंद जी महाराज मुकाम पीठाधीश्वर, महंत भगवान दास जी महाराज जांबा, शिवदास शास्त्री रुड़कली धाम, योगी सुरेंद्रनाथ महाराज जसनाथ आश्रम पांचला सिद्ध, राजाराम जी महाराज रामद्वारा गुरु का तालाब,संत कृपाराम जी महाराज, संत श्री रामदास जी शास्त्री देवरी धाम रतकुड़िया, का प्राप्त हुआ
गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जसवंत सिंह बिश्नोई पूर्व सांसद, खिमाराम, शिव कुमार प्रान्त संयोजक पर्यावरण गतिविधि, देवेंद्र बुड़िया, कृष्ण गोपाल, जगदीश सिंह राजपुरोहित, ललित शर्मा, हेमंत घोष, देरामाराम, छेलाराम सारण, तुलसीराम पंचारिया, दिनेश चारण नोखड़ा, ओमाराम संतोड़ा, घेवरराम लाम्बा, किशोर सांखला उपस्थित रहे।

KHUSHAL LUNIYA

KHUSHAL LUNIYA IS A LITTLE CHAMP WHO KNOW WEB DEVELOPMENT AND WEB DESIGN IN CODING LIKE HTML, CSS, JS. ALSO KNOW GRAPHIC DESIGN AND APPOINTED BY LUNIYA TIMES MEDIA AS DESK EDITOR.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button