NewsLocal NewsNational News

मातृशक्ति ने अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के लिए घर घर जाकर दिया न्यौता

Matri Shakti went door to door inviting people for the consecration of Ayodhya Ram temple.

सादड़ी। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा निमित्त घर घर अक्षत देने के अभियान में मातृशक्ति भी बढ़-चढ़ कर भाग लेने लगी है। आज नगरपालिका के वार्ड संख्या 35 में लक्ष्मी देवी, विजय लक्ष्मी गोस्वामी, ऊषा देवी, गेरी बाई, बबी देवी, कमला देवी, विमला, ममता देवी, लीला देवी, नारंगी देवी, सुशीला देवी, संजू बाई, डिंपल, भावना सोनी, जयश्री, कांता सोनी, पुष्पा देवी, खुशबू लोहार के नेतृत्व में माता मां काली महिला मंडल एवं वार्ड की महिलाओं ने घर घर जाकर अक्षत देकर श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया।

यह संबंधित खबर भी पढ़े   श्री रघुवीर जी के अवधपुरी में प्राण-प्रतिष्ठा होना है, निमंत्रण को स्वीकार करो अब सबको अयोध्या चलना है के साथ घर-घर अक्षत वितरण अभियान शुरु

WhatsApp Image 2024 01 03 at 4.52.27 PM 1

मातृशक्ति मंगल गीत गाते हुए जयश्री राम के जयघोष के साथ घर घर गई। नगर समिति के विजय सिंह माली, अमित सक्सेना, यशवंत लोहार व राजूपुरी गोस्वामी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इसी प्रकार वार्ड 15 में लजुबेन, सुशीला सुथार, नयना परमार, मीना माली, शांति बाई सुथार, पपली बाई, कमला बाई, सुगनो बाई, जतनों बाई, बसंती देवी, उमा बाई, ममता, बबली बाई, सरसों बाई, पिंकी, गीताबाई के नेतृत्व में महिला मंडल ने मंगलगीत गाते हुए घर-घर जाकर अयोध्या से आए अक्षत देकर श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया।

यह भी पढ़े  अयोध्या से अक्षत आया, रामलला का निमंत्रण लाया के संदेश के साथ घर-घर अक्षत पहुचा कर दे रहे निमंत्रण,नगर को राममय बनाने की तैयारियों पर चर्चा

IMG 20231224 WA0374

इसी प्रकार वार्ड नं 30 में शांति माली, उमा मालवीय, रामूबाई जाट, रेखा, पूजा के नेतृत्व में मातृशक्ति घर घर जाकर अक्षत देकर निमंत्रण देने का राजकाज कर रही है।
उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मातृशक्ति में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है,अक्षत देकर निमंत्रण देने से लेकर प्रभात फेरी, भजन-कीर्तन में भी योगदान कर रही है।

हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने निहारा राणकपुर जैन मंदिर, बोले: भक्ति व कला का अद्भुत संगम

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button