शाहपुरा न्यूजNews

श्री अमर ज्ञान निरंजनी आश्रम के तत्वावधान में श्री जगन्नाथ धाम में भागवत कथा का सफल आयोजन

  • जहाजपुर पेसवानी
  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23
मूलचंद पेसवानी
जिला संवाददाता

मूलचंद पेसवानी वरिष्ठ पत्रकार, जिला संवाददाता - शाहपुरा / भीलवाड़ा 

callwebsite

शक्करगढ़ स्थित श्री अमर ज्ञान निरंजनी आश्रम के  तत्वावधान में हाल ही में श्री जगन्नाथ धाम, पुरी (ओडिशा) में भागवत कथा का  भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न होने पर रविवार को आश्रम पर ट्रस्ट मंडल की एक बैठक आयोजित कर भागवत कथा आयोजन समिति का अभिनंदन किया गया।

WhatsApp Image 2024 10 14 at 16.27.46

आश्रम के महामंत्री ब्रह्मचारी आचार्य हंस चैतन्य ने बताया कि आश्रम ट्रस्ट द्वारा महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश पुरी महाराज के सानिध्य में सनातन संस्कृति के चारो प्रमुख धामों पर भागवत कथा के आयोजन का संकल्प लिया गया था,जिसके तहत विगत वर्षो में श्री द्वारकाधीश (गुजरात) एवं श्री रामेश्वरम (तमिलनाडु) में भागवत कथा का भव्य आयोजन संपन्न होने के पश्चात हाल ही में 19 से 26 सितंबर तक श्री जगन्नाथ धाम, पुरी (ओडीशा) मैं भागवत कथा का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन सानंद संपन्न हुआ है।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन की सफलता पर आश्रम ट्रस्ट मंडल द्वारा कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष भीलवाडा निवासी संजय निमोदिया एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष केकड़ी निवासी सुरेंद्र जोशी का ट्रस्ट मंडल की ओर से वरिष्ठ ट्रस्टी टी सी चौधरी द्वारा माला, जगदीश स्वरूप मेवाड़ा द्वारा साफा एवं सुरेश चंद्र रुइया द्वारा स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया।

इस मौके पर संपूर्ण ट्रस्ट मंडल ने श्री जगन्नाथ धाम पर आयोजित भागवत कथा की सभी व्यवस्थाओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा समिति के अध्यक्ष निमोदिया एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोशी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बैठक में आश्रम के महामंत्री ब्रह्मचारी आचार्य हंस चैतन्य, ब्रह्मचारी परमानंद चैतन्य, ब्रह्मचारी नारायण चैतन्य, ब्रह्मचारी पुष्कर चैतन्य सहित ट्रस्टी टी सी चौधरी, सुरेश चंद्र रुइया, संजय निमोदिया,जगदीश स्वरूप मेवाड़ा, पूरण कुमार कारिहा, किशोर कुमार शर्मा, दिनेश तोषनीवाल, शिवरतन मूंदड़ा, कन्हैया लाल यादव, नाथूलाल पंचोली, सहकार मंडल के भगवान मंडोवरा, दामोदर शाह,सुरेंद्र जोशी, हेमचंद सुल्तानिया, प्रकाश शर्मा, सुशील चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।

मूलचन्द पेसवानी शाहपुरा

जिला संवाददाता, शाहपुरा/भीलवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button