Short News
पाली जिले के छोटे से ग्राम बासना की प्रतिभा ने किया कमाल
राष्ट्रीय युवा महोत्सव में दिल्ली में करेंगे अपनी कला का प्रदर्शन

पाली जिले के सोजत ब्लॉक के ग्राम बासना के कलाकार रणवीर राठौड़ एवं उसके दल ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में सामूहिक लोक गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
12 जनवरी को नई दिल्ली स्थित भारतमंडपम में प्रधानमंत्री जी के सामने करेंगे कला का प्रदर्शन, इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को 50000 रुपये नकद देकर मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मानित किया जाएगा एवं युवा भ्रमण योजना के अंतर्गत विदेश भ्रमण के लिए भेजा जाएगा, जिसमें दल के सदस्य रणवीर राठौड़ , शिवलाल राठौड़, महेश चौहान , पारस सिसोदिया, राहुल आर्य , देवेंद्र चौहान ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई , लालण राठौड़ परिवार की तरफ से जगदीश आर्य, श्री किशन राठौड़, रवि आर्य, पंकज आर्य और विद्यालय परिवार से प्रिंसिपल सर कालूराम जी ,भेराराम जी प्रजापत , मृणाल जी अवस्थी , अरुणा राठौर , सुरेंद्र व्यास जी , प्रेम सिंह जी चंपावत ,हेमंत जी , धन सिंह जी , के साथ सभी ग्रामवासियों ने शुभकामनाएं दी।










