प्रयागराज महाकुंभ: योगी आदित्यनाथ ने किया नाथ संप्रदाय धर्मसभा का शुभारंभ

प्रयागराज। महाकुंभ में आज शनिवार को नाथ संप्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ। इस अवसर पर गुरु गोरक्षनाथ अखाड़े में भव्य धर्मसभा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न अखाड़ों और मत-संप्रदायों के आचार्यों का स्वागत और सम्मान किया गया।

धर्मसभा का आयोजन भागवत कथा पंडाल में किया गया, जिसमें नाथ संप्रदाय के वरिष्ठ संतों और नेताओं ने भाग लिया। सभा में नाथ संप्रदाय के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं तिजारा विधायक योगी बालकनाथ, महंत शेर नाथ, जूनागढ़ बारह के महंत कृष्ण नाथ, अठारह के महंत समुंद्र नाथ जी, महामंत्री चेताई नाथ, राज्यसभा सांसद महंत उमेश नाथ (उज्जैन), पूर्व राजा संध्या नाथ (पाली) और भारतमाता आश्रम नोहर के महंत योगी रामनाथ अवधूत उपस्थित रहे।
धर्मसभा में सभी संप्रदायों के संतों ने एकजुटता और धार्मिक समरसता पर जोर दिया। प्रयागराज कुम्भ का यह आयोजन विभिन्न धर्मों और संप्रदायों के बीच संवाद और सहयोग का महत्वपूर्ण उदाहरण बना।












