News

डीएमआईसी चरण-बी में भूमि आवंटन और मुआवजा वितरण को मिली रफ्तार, 30 खातेदारों को जारी हुए आरक्षण पत्र

पाली, 07 मई। के अंतर्गत पाली जिले में औद्योगिक विकास कार्य चरण-ए, चरण-बी एवं चरण-सी में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। चरण-बी के तहत भूमि आवंटन एवं मुआवजा वितरण प्रक्रिया को गति देते हुए गुरुवार को जिला प्रशासन ने खातेदारों को आरक्षण पत्र वितरित किए।

जेपीएमआईए की उप मुख्यकार्यकारी अधिकारी सुनीता पंकज ने बताया कि चरण-बी के लिए कुल 1086.4494 हेक्टेयर भूमि का अवाप्ति कार्य पूर्ण हो चुका है। अवार्ड के अनुसार निजी भूमि से संबंधित खातेदारों को उनकी सहमति एवं विकल्प के आधार पर विकसित भूमि अथवा नकद मुआवजा दिया जा रहा है।

691693082 1279108007739124 4871426077108622526 n

उन्होंने बताया कि कुल 128 खातेदारों ने विकसित भूमि लेने का विकल्प चुना है। इनमें से 07 मई 2026 को 30 खातेदारों को आरक्षण पत्र जारी किए गए। जिला कलक्टर पाली ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 18 खातेदारों को व्यक्तिगत रूप से आरक्षण पत्र सौंपे, जबकि शेष 12 खातेदारों को डाक के माध्यम से भेजे गए।

रीको के आरएम डी के झा ने कहा कि खातेदारों को उनके विकल्पानुसार भूमि अथवा मुआवजा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र लाभ मिल सके।

जिला प्रशासन द्वारा परियोजना से जुड़े सभी कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर परियोजना को तय समयसीमा में पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे मारवाड़ क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने के साथ राज्य के समग्र आर्थिक विकास को भी मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह, जिला परिषद सीईओ मुकेश चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button