Short News
पर्यावरण प्रेमी किशोरमल खिमावत का 73 वा जन्मदिन चेरिटेबल ट्रस्ट ने सेवा के रूप में मनाया

राज राजेन्द्र बसंती देवी किशोर मल खीमावत चेरीटेबल ट्रस्ट के संस्थापक व पर्यावरण प्रेमी हरदयस्थ किशोरमल खीमावत का 73 जन्म दिन पर बेसहारा व निराश्रित लोगों को खाद्य सामग्री व बेसहारा पशु पक्षियों को हरा चारा व दाणा पानी खिलाकर मनाया गया.
ट्रस्ट के व्यवस्थापक रंजीत ढालावत ने बताया की पर्यावरण प्रेमी हरदयस्थ किशोरमल खीमावत के जन्म दिवस पर आज फालना चौराहे पर लगी हरदयस्थ खीमावत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुजा अर्चना कर हार पहनाया गया साथ ही निराश्रित व ज़रुरत मंद सैकड़ों लोगों को खाद्य सामग्री के कीट बांटे गए इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर निराश्रित गौवंश को ट्रेक्टर ट्राली के माध्यम से हरा चारा खिलाया साथ ही इंदिरा रसोईघर में सभी लोगों को मिष्ठान के साथ निशुल्क भोजन करवाया गया