Crime News

बगड़ी मेला स्थल पर कांस्टेबल राजेंद्र सिंह रावत की सतर्कता से कंटी चोर गिरोह का पर्दाफाश

महिलाओं की चैन और आभूषण चोरी की वारदातों का खुलासा संभव

GOPAL SINGH KHOKHARA
REPORTER
MOBILEGMAILwebsite

पाली, राजस्थान – बगड़ी नगर पुलिस थाना क्षेत्र में हर महीने की ग्यारस को आयोजित होने वाले लोक देवता बाबा रामदेव के बगड़ी मेला में लंबे समय से महिलाओं के साथ कंटी, चैन और सोने के आभूषणों की चोरी की वारदातें हो रही थीं। इन घटनाओं को अंजाम देने वाले अज्ञात चोर हर बार भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो जाते थे, जिससे ग्रामीणों में असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा था।

बगड़ी मेला

लेकिन इस बार ग्यारस के दिन बगड़ी मेला स्थल पर तैनात कांस्टेबल राजेंद्र सिंह रावत ने अपनी सूझबूझ, सतर्कता और मुस्तैदी से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। कांस्टेबल रावत ने मेला स्थल पर संदिग्ध रूप से घूम रहे एक चोर गिरोह पर पैनी नजर बनाए रखी। जैसे ही उन्हें शक हुआ कि ये गिरोह महिलाओं के गहने चुराने की फिराक में है, उन्होंने अकेले दम पर साहसिक कार्रवाई करते हुए गिरोह को धर दबोचा और पुलिस थाने में लाकर हिरासत में लिया।

इस गिरोह की गिरफ्तारी से पूर्व में हुई कई चोरी और कंटी लूट की घटनाओं का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है ताकि चोरी के पीछे की पूरी साजिश और अन्य संभावित सहयोगियों का भी पता लगाया जा सके।

ग्रामीणों और बगड़ी मेला में आए श्रद्धालुओं ने कांस्टेबल राजेंद्र सिंह रावत की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की जमकर सराहना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कांस्टेबल रावत ने जिस तरह से अकेले गिरोह को पकड़कर पुलिस को सौंपा, वह काबिल-ए-तारीफ है। बाद में इस कार्रवाई में धर्मेन्द्र सिंह, अन्य पुलिसकर्मी और ग्रामीणों का भी सराहनीय सहयोग मिला।

जिला सोशल मीडिया प्रभारी गोपाल सिंह खोखरा ने इस घटना की जानकारी साझा करते हुए कहा कि कांस्टेबल रावत की तत्परता से क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर आमजन का विश्वास और भी मजबूत हुआ है।

इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि यदि पुलिस कर्मी सजग और जिम्मेदार हों तो किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button