विवेकानंद सेवाश्रम मध्य विद्यालय टुण्डी ने अपनी पांचवीं बर्षगांठ धूमधाम से मनाया बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे टुण्डी विधायक

- टुंडी
मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय से सटे पीएम विवेकानंद सेवाश्रम मध्य विद्यालय, टुंडी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सफल क्रियान्वयन की पाँचवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में के कार्यकर्म आयोजित किया गया।
कार्यकर्म में टुंडी विधायक सह मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल के मथुरा प्रसाद महतो ने प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पण्डेय एवं अंचल अधिकारी जीतेन्द्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से से स्मृति पट्ट एवं जादुई पिटारा का भी उदघाटन किया गया। अतिथियों ने उपस्थित बच्चो एवं अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा की अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2025 के लिए झारखंड राज्य से कुल 24 सर्वोत्कृष्ट पीएम विद्यालयों का चयन किया गया है। जिसमें पीएम विवेकानंद सेवाश्रम मध्य विद्यालय, टुंडी का नाम भी शामिल हुआ है, जो टुंडी प्रखंड ही नहीं, सम्पूर्ण धनबाद जिले के लिए गौरव का विषय है।

सबने इसका पूरा श्रेय यहाँ के शिक्षकों एवं बच्चो के साथ अभी कर्मियों को दिया। इसके बाद सबने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सफल क्रियान्वयन की पाँचवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में भारत के माननीय शिक्षा मंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित करने का ऐतिहासिक पल का सीधा प्रसारण देश भर के सभी चयनित पीएम श्री विद्यालयों के साथ टुंडी के छात्र-छात्राएँ भी इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बने। समारोह मे विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनन्त शक्ति , सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक पाठक, विद्यालय के सभी शिक्षक गण, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य समेत अभिभावक उपस्थित रहे।















