भीलवाड़ा न्यूज

सांसद सड़क सूरक्षा समिति की बैठक में एलिवेटेड रोड की मिली प्रमुखता

  • भीलवाड़ा

Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

डीपीआर की स्वीकृती हेतु प्रदेश को भेजा गया पत्र


भीलवाड़ा दिनांक 02.08.2025 प्रातः 10ः30 बजे स्थानीय कलक्ट्रेट में सांसद सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित कि गई जिसकी अध्यक्षता सांसद दामोदर अग्रवाल ने की विशिष्ट अतिथि विधायक अशोक कोठारी थे। बैठक में जिला कलक्टर ,जिला पुलिस, एडीएम सीटी, उपखण्ड अधिकारी, यूआईटी एवं नगर निगम के अधिकारी व ट्राफिक पुलिस इन्चार्ज उपस्थित थे।

सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से ऐलीवेटेड रोड की प्रगति की समीक्षा की गई लगभग 303 करोड़ कि अनुमानित लागत से बनने वाले गायत्री आश्रम चौराहे से रिलायंस मॉल तक का बनने वाले एलीवेटेड रोड पर प्रमुखता से विस्तृत चर्चा की गई।

ऐलीवेटीड रोड की ट्राफिक विजिब्लिटी की रिपोर्ट स्वीकृत हो गई है। बैठक में साँसद अग्रवाल ने कहा कि ऐलीवेटेड रोड का प्रदेश को भेजे गए डीपीआर स्वीकृती पत्र का फॉलोअप कर शीघ्र डीपीआर प्रक्रिया प्रारम्भ की जाए।

सांसद दामोदर अग्रवाल ने बैठक में कहा इस बैठक का मुख्य एजेण्डा यह है कि सर्वाेच्च वरीयता से ऐलीवेटेड रोड का निर्माण करवाना है। जिससे भीलवाड़ा शहर की प्रमुख मांग को पूरा कर शहरवासियों को सुव्यवस्थित व आधुनिक तकनीक से बना एलिवेटेड रोड की सुविधा उपलब्ध हो सके।

IMG 20250802 WA0048

बैठक में दूसरा प्रमुख मुद्दा शहर के मुख्य चौराहों पुराना बस स्टेण्ड , गंगापुर तिराहा, अजमेर तिराहा, गायत्री आश्रम चौराहा, रोड़वेज बस स्टेण्ड चौराहा सहित सभी प्रमुख चौराहों पर ट्राफिक लाईट सूचारू करना है। जंहा लाईटे नहीं लगी हुई है वहां शीघ्र ही लाईटें लगवाने का कार्य किया जाए ।

बैठक में तीसरा मुद्दा शहर में बनें अनावश्यक स्पीड ब्रेकरों को हटाना है। आए दिन इन स्पीड ब्रेकरों से दुर्घटना होती रहती है। अनावश्यक स्पीड ब्रकरों को अभियान चलाकर हटाया जाए और जहां आवश्यकता है वहां उन्हे तकनिकी रूप से सही करकें बनाया जाए।

बैठक में शहर के भीड़-भाड़ वाले प्रमुख मार्गाे पर एकतरफा यातायात प्रारम्भ करने का विषय पर भी विस्तृत चर्चा की गई । शहर के प्रमुख मार्गाे का सर्वे कर एकतरफा यातायात का निर्णय लिया जाए। जिससे आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिल सके।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button