अमरनाथ सेवा मंडल कानपुर द्वारा रविवार को विशाल रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया


अमरनाथ सेवा मंडल कानपुर*
द्वारा आज दिनांक 3 अगस्त दिन रविवार को विशाल रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन गोविंद नगर थाने के नजदीक किया गया। जिसमें शहर के हजारों बाबा के भक्तों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया जिसमें सुबह से ही बाबा के भक्त आए और बाबा के रुद्राभिषेक व भजन कीर्तन में बाबा भोलेनाथ के रस में डूबे रहे पिछले 28 वर्षों से हो रहे इस कार्यक्रम में बाबा का विशाल भंडारा बाबा बर्फानी की तर्ज में होता है

साथ में दूर दूर से आए कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन भी किया जाता है जिसमें लाखों श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं साथ में बाबा का प्रसाद भी वितरित किया जाता है जिसमें पूरी ही संस्था के लोग भी पूरे ही दिन बाबा की सेवा में लगे रहते हैं वर्षों से इस संस्था का संचालन चल रहा हैं और इसका प्रमुख उद्देश्य लोगों में जन जागरण की भावना को जगाना और भगवान के प्रति भक्ति को जागृत करना है
मीडिया प्रभारी अंजनी निगम ने बताया हर साल बाबा के प्रति लोगों की आस्था बढ़ती जा रही लोग बढ़ चढ़ के बाबा की सेवा में लगते हैं और हर तरह का सहयोग भी पूरी भावना से करते हैं





