Education & Careerराजस्थान

पीएम श्री बालिका विद्यालय सादड़ी में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

  • IMG 20250805 WA0014

सादड़ी, 16 अगस्त। स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त नर्सिंग अधिकारी मनोज गेहलोत तथा योगाचार्य मोहनलाल सोलंकी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता पूजन और ध्वजारोहण से हुई। तत्पश्चात विद्यालय की बालिकाओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य, गीत और नाटक प्रस्तुत किए। इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का निर्देशन शिक्षिकाओं सरस्वती पालीवाल और सुशीला सोनी ने किया। मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

समारोह में प्रतिभागी छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, दसवीं बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा रितिका त्रिपाठी को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

IMG 20250816 WA0018

Related Articles

प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि आज का दिन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और त्याग को याद करने का दिन है। उन्होंने छात्राओं से राष्ट्र की आज़ादी की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री का संदेश भी पढ़ा गया और निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन उत्सव प्रभारी प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया तथा आभार व्यक्त व्याख्याता मधु गोस्वामी ने किया।

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ के साथ-साथ कन्हैयालाल, मनीषा ओझा, वीरम राम चौधरी, रमेश सिंह राजपुरोहित, मनीषा सोलंकी, रमेश कुमार वछेटा, केनाराम, गजेन्द्र सिंह, पुरुषोत्तम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह के उपरांत नगरपालिका और भामाशाहों द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया। शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने बताया कि नगर के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस उत्साह और उल्लास से मनाया गया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button