राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: स्वामी विवेकानंद जयंती पर सादड़ी में सरस्वती विद्या मंदिर का अनुशासित पथ संचलन, युवाओं को दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश

युवा दिवस पर अनुशासन और राष्ट्रभाव का संदेश
स्वामी विवेकानंद जयंती पर सादड़ी में भव्य पथ संचलन
सादड़ी | 12 जनवरी 2026
राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर
सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक सादड़ी द्वारा अनुशासन,
एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देने हेतु पथ संचलन का आयोजन किया गया।
इस पथ संचलन में विद्यालय के बड़े भैया एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
-
सामूहिक विवाह सम्मेलन में 27 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेApril 26, 2026
-
भामाशाह ने चिमनपुरा स्कूल को किया कम्प्यूटर भेंटNovember 29, 2024
पथ संचलन का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ, जो
आखरिया चौक, मुख्य बाजार, बस स्टैंड से होते हुए
पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ।
मार्ग के दौरान अनुशासित पंक्तियों, एकरूप वेशभूषा
और सकारात्मक वातावरण ने नगरवासियों का ध्यान आकर्षित किया।
पथ संचलन के माध्यम से विद्यार्थियों ने युवाओं में आत्मविश्वास, कर्तव्यबोध, सामाजिक समरसता और राष्ट्रनिर्माण की भावना जागृत करने का संदेश दिया। नगरवासियों ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रधानाचार्य मनोहरलाल सोलंकी ने वंदना सभा में स्वामी विवेकानंदजी के जीवन के बारे में अवगत करवाया एवं प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम किया एवं नगर के विभिन्न मार्गो से कदम से कदम मिलाकर चलते हुए भैया-बहिनों द्वारा बहिन धानी शर्मा के नेतृत्व में पथ संचलन निकाला गया ।इस अवसर पर सहायक प्रधानाचार्य भेराराम परिहार, भुवनेश माधव,प्रकाश चौहान, विद्या परिहार, देवाराम परमार, उमराव, भंवरलाल मोबारसा उपस्थित रहे।
यह पथ संचलन स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर
युवाओं को सही दिशा, चरित्र निर्माण और
राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला रहा।
सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक सादड़ी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम
न केवल विद्यार्थियों में अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहा,
बल्कि समाज में सकारात्मक चेतना का संचार करने में भी सफल सिद्ध हुआ।











