News

श्री झूलेलाल भगवान के वंशज सांई ओमलाल साहिब की मूर्ति स्थापना हेतु बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट: घेवरचन्द आर्य, पाली

पाली। श्री झूलेलाल भगवान के 25वें वंशज सांई ओमलाल साहिब की मूर्ति स्थापना (6, 7 एवं 8 मई) की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक श्री झूलेलाल ठकुर आसनलाल मंदिर, पी एंड टी कॉलोनी में आयोजित की गई।

सेवादार हेमन्त तनवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भव्य आयोजन ठकुर सांई आसनलाल साहिब जी के जन्मोत्सव (6 मई) के उपलक्ष्य में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर झूलेलाल भगवान के 26वें वंशज ठकुर सांई मनीषलाल साहिब (सांई भरूच वारा) की दिव्य उपस्थिति में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

तीन दिवसीय इस आयोजन में भव्य शोभायात्रा, हवन-यज्ञ, पूज्य बहिराणा साहिब पूजन, भंडारा साहिब सहित अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहेंगे। मूर्ति स्थापना से पूर्व श्री झूलेलाल मंदिर, सिंधी कॉलोनी में विद्वान पंडितों द्वारा विधिपूर्वक पूजन किया जाएगा, जिसके पश्चात सिंधी कॉलोनी से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

बैठक में आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा कर समाज के सेवादारों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए, ताकि कार्यक्रम का सफल, सुव्यवस्थित और भव्य आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

देश के विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए सिंधी समाज में विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण है। आयोजन की तैयारियों में मंदिर से जुड़े सभी सेवादार पूर्ण निष्ठा, समर्पण और उत्साह के साथ जुटे हुए हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button