काम्बेश्वर महादेव मंदिर संघर्ष समिति के तत्वाधान में 6 अक्टूबर को जन सभी को आना है

उपखण्ड शिवगंज क्षेत्र काना कोलर काम्बेश्वर महादेव संघर्ष समिति के तत्वाधान मे सभी लोंगो आना भीड़ अति भीड़ करनी है 6 अक्टूबर को काम्बेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में विशाल जन आंदोलन करने जा रही है संघर्ष समिति के सदस्य तेजपालसिंह पोमावा ने बताया कि वन विभाग द्वारा काम्बेश्वर महादेव परिसर में बनी धर्मशालाओं को तोड़ने का नोटिस जारी किया गया है बहुत दुःखद खबर आई है इतने समय पहले धर्मशाला बनी तब. फारेस्ट विभाग के लोंग कहा गए थे।

काम्बेश्वर महादेव सदियों से जन-जन की आस्था का प्रतीक है यहां वर्षभर कई धार्मिक, शैक्षणिक, सामाजिक आयोजन होते हैं 36 कौम के समाजों की धर्मशालाएं यहां निर्मित हैं और कुछ निर्माणाधीन हैं। इनको तोड़ने के आदेश निकलने से शिवभक्तों और सनातन धर्म प्रेमियों में भारी आक्रोश है इसी आक्रोश को देखते हुए काम्बेश्वर महादेव संघर्ष समिति का गठन किसान नेता जयेंद्रसिंह गलथनी के नेतृत्व में किया गया है सोमवार क़ो धरना वे आज से मंदिर क्षेत्र व आसपास के गांवों का दौरा कर 6 अक्टूबर को होने वाले जनाक्रोश आंदोलन में भाग लेने का आह्वान करेंगे और वन विभाग की कार्यशैली के खिलाफ अपनी बात रखेंगे।











