टुण्डी झामुमो प्रखंड कमिटी द्वारा जोहार यात्रा को लेकर बैठक का आयोजन।

टुण्डी। जिला कमिटी के निर्देश पर आज़ बुधवार झामुमो टुण्डी प्रखंड कमिटी की और से डाक बंगला टुण्डी में प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू की अध्यक्षता में पूरे 17 पंचायतों के पदाधिकारियों के साथ जोहार यात्रा का सफल आयोजन को लेकर विशेष आत्ममंथन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है जोहार यात्रा शिबू आश्रम पोखरिया में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर प्रारंभ किया जायेगा जो पूरे प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर गुरु जी द्वारा किए गए उपलब्धियों को घर घर पहुंचाया जायेगा , इस जोहार यात्रा को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं में काफ़ी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन झामुमो टुण्डी प्रखंड सचिव अब्दुल रशीद अंसारी ने किया। मौके पर सुनील कुमार बेसरा,लोलिन बास्की, जैनुल अंसारी, जिला परिषद प्रतिनिधि गुरूचरण बास्की, मैनेजर हेंब्रम, बबलू सिंह,श्रवण बेसरा, संतूलाल किस्कू,तैयब अंसारी , अनवर अंसारी, समेत बड़ी संख्या में झामुमो सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।










