ReligiousFestival

बनेड़ा में गणेश प्रतिमा स्थापना के साथ ही गणेश उत्सव का हुआ आरंभ

  • बनेड़ा ( केके भण्डारी )

  • IMG 20250805 WA0014


गणेश चतुर्थी के पर्व पर बुधवार को कस्बे में गणेश प्रतिमा स्थापना के साथ ही गणेश उत्सव आरंभ हुआ ।


जानकारी के अनुसार बनेड़ा में सामुदायिक भवन के पास स्थित श्री नरसिंह भगवान मंदिर, श्री गणेश मंदिर प्रांगण में गणेश महोत्सव समिति के बैनर तले गणेश प्रतिमा स्थापित कर गणेश उत्सव का आरम्भ किया गया । गणेश उत्सव की तैयारी को लेकर पिछले काफी दिनों से बनेड़ा की युवा शक्ति जोरों से लगी हुई थी । युवा शक्ति और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में गणेश प्रतिमा की स्थापना के साथ ही गणेश उत्सव का आगाज़ हो गया जिसका अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन के साथ समापन होगा ।

IMG 20250828 064603

इस दौरान भाजपा मंडल मंत्री कैलाश माली, हेमन्त कुमार माली, प्रमोद सोनी, प्रशांत सुवालका, कालू माली, सांवर माली, अमित शर्मा, महावीर चोपड़ा, महावीर लक्षकार, रतन गाडरी, मयंक नुवाल एवं गणेश महोत्सव समिति के सभी सदस्य और भक्तगण उपस्थित रहें ।

वहीं कस्बे के अनेक स्थानों पर भी गणेश चतुर्थी के इस पावन अवसर पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई जिन सबका समापन एक साथ ही भव्य रूप में होगा ।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button