टुंडी न्यूज

टुण्डी प्रखंड सभागार में उन्नति सूचकांक पखवारा का आयोजन कमारडीह मुखिया हुए सम्मानित

  • टुण्डी

  • IMG 20250805 WA0014

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी प्रखंड सभागार में आज़ सोमवार पंचायत उन्नति सूचकांक पखवारा का टुण्डी प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


ज्ञात हो कि विगत बर्ष में हुए पंचायत उन्नति सूचकांक सर्वे में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्थानीय स्वशासन के सशक्तिकरण एवं सतत विकास के लिए सराहनीय कार्य करने वाले टुण्डी प्रखंड के कमारडीह पंचायत को प्रथम स्थान जबकि कदैया को दूसरा एवं रतनपुर पंचायत को तीसरे स्थान पर जिला प्रशासन ने चयनित कर प्रखंड मुख्यालय को भेजा था। आज़ के उन्नति सूचकांक पखवारा के तहत् उत्कृष्ट कार्य करने पर कमारडीह मुखिया जयनारायण मंडल रतनपुर पंचायत की मुखिया गरीबन बीबी एवं कदैया मुखिया अजीमुद्दीन अंसारी को शाॅल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ तथा प्रशस्ति पत्र से टुण्डी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सम्मानित किया।

WhatsApp Image 2025 09 01 at 16.45.31

आज़ के इस उन्नति सूचकांक पखवारा में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय, पंचायती राज पदाधिकारी बबलेश शाह, प्रखंड समन्वयक गौरीशंकर यादव,कमारडीह मुखिया जयनारायण मंडल,कदैया मुखिया अजीमुद्दीन अंसारी,कोल्हर मुखिया विजय कुमार मंडल, पूर्णाडीह मुखिया बसंत नारायण तिवारी,टुण्डी मुखिया रेखा देवी,बरवाटांड़ मुखिया सनोदी मंझियान,जाताखूंटी मुखिया प्रतिनिधि शक्ति हेंब्रम, प्रज्ञा संचालक शहजाद अंसारी, रतनपुर मुखिया प्रतिनिधि आजाद अंसारी समेत बड़ी संख्या में प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button